Tati Ghat- Mandakini River
चित्रकूट के मंहत मोहित दास बताते हैं कि चित्रकूट का टाठी घाट स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है. इस स्थान की कहानी बताई जाती है कि भगवान राम को ऋषियों ने पूजन हेतु थाल भेंट किया था, इसीलिए इस स्थान का नाम टाठी घाट पड़ गया. आज भी इस स्थान में लाखों की तादाद में साधु संत तपस्या में लीन रहते हैं. जबकि उनको कोई देख नहीं सकता है. इस स्थान का नाम पूरे विश्व में काफी खास माना जाता है. दीपावली व अमावस्या के मौके पर लाखों श्रद्धालु टाठी घाट में पहुंचकर पूजा पाठ करते हैं