बंद करे

राम घाट

मन्दाकिनी नदी के किनारे स्थित यह घाट एक शांत तीर्थ स्थल है। इस नदी के किनारे इस स्थान कोभगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ संत गोस्वामी तुलसीदास का साक्षात्कार स्थल माना जाता है। यह चित्रकूट के प्रमुख घाटों में से एक है जहाँ अध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों के कारण भीड़ बनी रहती है। प्रातःकाल से यहाँ दर्शनार्थ जाया जा सकता है। नदी के किनारे पररंगीन नौकाओं के सुंदर दृश्यों के साथ यहाँ सायंकाल होने वाली आरती के दर्शन का लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए।